झारखंड की सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों की करें जांच : आयुक्त

मिहिजाम स्थित पश्चिम बंगाल सीमा से सटे अंतरराज्य चेकनाका का निरीक्षण किया

जामताड़ा. संताल परगना प्रमंडल के आयुक्त लालचंद डाडेल ने मिहिजाम स्थित पश्चिम बंगाल सीमा से सटे अंतरराज्य चेकनाका का निरीक्षण किया. आयुक्त ने प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बलों को झारखंड सीमा में प्रवेश करने वाले एवं सीमा से बाहर जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों की सख्ती से जांच करने का निर्देश दिया. उन्होंने इस दौरान संधारित पंजियों का अवलोकन किया. उन्होंने कहा कि अगर कोई आपत्तिजनक सामग्री, अवैध शराब, मादक पदार्थ व नकद राशि पायी जाती है, तो जब्ती की कार्रवाई करते हुए अविलंब सूचना संबंधित अधिकारी/ कंट्रोल रूम को दें. वहीं लोकसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर सभी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >