ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर जामताड़ा में मना जश्न

जामताड़ा. शहर के इंदिरा चौक पर गुरुवार को चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सदस्यों ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर जश्न मनाया.

जामताड़ा. शहर के इंदिरा चौक पर गुरुवार को चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सदस्यों ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर जश्न मनाया. भारतीय सेना की ओर से आतंकवादियों के खिलाफ हुई सटीक कार्रवाई से पूरे इलाके में देशभक्ति का माहौल देखा गया. चैंबर अध्यक्ष संजय अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने इकट्ठा होकर आतिशबाजी की. एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया और मिठाइयां बांटी. हर हाथ में तिरंगा था और गगनभेदी नारों से इंदिरा चौक गूंज उठा. संजय अग्रवाल ने कहा, “भारतीय सेना ने यह साबित कर दिया है कि यदि कोई भारत की ओर गलत नजर उठाता है, तो उसका जवाब देना हम जानते हैं. हम व्यापारी सिर्फ व्यापार नहीं करते, देश के लिए तन, मन और धन से हमेशा तैयार रहते हैं. मौलाना अब्दुल रकीब रहमानी भी उपस्थित थे. उन्होंने भारतीय सेना की कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ इस प्रकार की कड़ी कार्रवाई से देश का मनोबल ऊँचा होता है. यह हर देशवासी को गौरवान्वित करता है. मौके पर मुन्ना पोद्दार सहित कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >