काजू के प्रोसेसिंग प्लांट लगाए जाने से लोगों को मिलेगा रोजगार : डीसी

नाला के डाडर में काजू प्रोसेसिंग प्लांट लगाने की तैयारी है. इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और किसानों की आय में भी वृद्धि होगी.

नाला: उपायुक्त आलोक कुमार ने कृषि एवं वन विभाग के पदाधिकारी के साथ नाला प्रखंड के डाड़र मौजा स्थित काजू बागान का निरीक्षण किया. उपायुक्त ने काजू पौधे की विकास, इससे होने वाले फल व उपज के बारे में पदाधिकारी एवं ग्रामीणों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की. यह काजू बागान लगभग पचास एकड़ में फैले हैं एवं काजू बगान में हजारों पौधा लहलहा रही है.

जानकारी हो कि उक्त बागान में प्रत्येक वर्ष अच्छा पैदावार होती है जो उन्नत काजू फलता है. उपायुक्त ने काजू के प्रोसेसिंग प्लांट लगाए जाने को लेकर गहन विचार-विमर्श किया और सकारात्मक पहल करने की बातें कही. उन्होंने पदाधिकारियों से जानकारी ली कि एक एकड़ जमीन में कितना काजू का पौधा लगेगा, इसकी लागत एवं उपज इससे होने वाली आमदनी की जानकारी प्राप्त कर क्षेत्र के किसानों को परती जमीन पर काजू की खेती करने को लेकर प्रेरित करते को कहा.

प्रोसेसिंग प्लांट नहीं लगने के कारण इसका समुचित उपयोग नहीं हो पाता है. प्रोसेसिंग यूनिट लगने से यहां के ग्रामीणों को रोजगार मिलेगा. साथ-साथ सरकार को भी राजस्व प्राप्त होगी. बता दें कि नाला प्रखंड के डाडर मौजा में करीब 95.59 एकड़ सरकारी भूमि पर फैला है काजू का बागान.

जहां करीब 34511 काजू के पौधे हैं. मौके पर डीएओ लव कुमार, वन क्षेत्र पदाधिकारी मृत्यंजय कुमार, बीडीओ आकांक्षा कुमारी, बीटीएम सुजीत कुमार सिंह, बीएओ समीर बाद्यकर सहित अन्य थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >