विक्रमपुर में 14 लोगों पर बिजली चोरी का केस दर्ज

कुंडहित. बागडेहरी थाने में बिजली चोरी के आरोप में 14 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है.

कुंडहित. बागडेहरी थाने में बिजली चोरी के आरोप में 14 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है. बागडेहरी थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि बिजली विभाग की ओर से गठित चार सदस्यीय टीम ने विक्रमपुर गांव में छापेमारी. इस दौरान 5 उपभोक्ताओं पर मीटर को बाइपास कर बिजली का उपयोग करने तथा 9 लोगों एलटी लाइन में टोका फंसाकर बिजली की चोरी करते पकड़ गए. आरोपियों के बिजली का कनेक्शन काटकर तार जब्त कर लिया गया है. इस संबंध में नाला प्रभाग के कनीय अभियंता रफीक आलम ने आवेदन दिया है, जिसके आधार पर थाना कांड संख्या 12/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. 14 लोगों को नामजद किया गया है. छापेमारी टीम में एइ संतोष मंडल, अशोक रविदास, रंजीत गोराई शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >