जेबीकेएसएस के जामताड़ा नगर अध्यक्ष बने बृजेश राउत

जेबीकेएसएस की ओर से जामताड़ा नगर कमेटी का गठन कर संगठन का विस्तार किया गया.

जामताड़ा. जेबीकेएसएस की ओर से जामताड़ा नगर कमेटी का गठन कर संगठन का विस्तार किया गया. गांधी मैदान में जेबीकेएसएस युवा सचिव मंतोष कुमार महतो की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें बतौर मुख्य अतिथि युवा प्रधान सचिव झारखंड अकबर अंसारी शामिल हुए. मौके पर नगर कमेटी का गठन किया गया, जिसमें बृजेश राउत को जामताड़ा नगर अध्यक्ष, सुनील राउत को प्रधान सचिव एवं भुवनेश्वर राउत को मीडिया प्रभारी बनाया गया है. इसके अलावा महिलाओं को भी संगठन से जोड़ने का काम किया गया, जिसमें चार महिलाओं को नगर का प्रभार सौंपा गया है. उन्हें जोन का संगठन मजबूत करने का निर्देश प्रधान सचिव ने दिया. कई स्थानीय महिलाओं ने अपनी समस्याएं संगठन के सामने रखा, जिस पर प्रधान सचिव अकबर अंसारी ने सकारात्मक पहल करते हुए सहयोग करने का आश्वासन दिया. मौके पर विजय कुमार मंडल, पांडव यादव, सुनील राउत, उषा देवी, सरस्वती धीवर, सुरेश राउत, ऋतिक चंद्र, विकास मंडल आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >