करमाटांड़ में बीपीएल सीजन-फोर क्रिकेट लीग आज से

विद्यासागर स्पोर्ट्स अकादमी की ओर से विद्यासागर प्रीमियर क्रिकेट लीग का आयोजन किया गया. यह मैच सात से 14 जून तक चलेगी.

विद्यासागर. विद्यासागर स्पोर्ट्स अकादमी की ओर से विद्यासागर प्रीमियर क्रिकेट लीग का आयोजन किया गया. यह मैच सात जून से 14 जून तक चलेगी. इसमें कुल पांच टीम भाग लेगी. ब्लैक पैंथर, बटालियन, वॉरियर्स, अवेंजर, सुपर किंग की टीम आपसी लीग मैच खेलेगी. मैच में करमाटांड़ क्षेत्र के छोटे-बड़े खिलाड़ियों को शामिल किया जाता है. शुक्रवार को जिप सदस्य सुरेंद्र मंडल ने प्रीमियर लीग का उदघाटन किया. स्पोर्ट्स अकादमी के संचालक निवास मंडल ने कहा कि करमाटांड़ में प्रतिभाओं की कमी नहीं है. कमी है तो उसे तलाशने की. मौके पर समाजसेवी मनोज मंडल, सकुर अंसारी, केल्विन हेंब्रम आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >