बोकारो ने जामताड़ा को तीन विकेट से किया पराजित

जामताड़ा के आउटडोर स्टेडियम में अंडर-16 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट का लीग मैच चल रहा है. इस दौरान जामताड़ा और बोकारो के बीच लीग मैच खेला गया.

जामताड़ा. झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से जामताड़ा के आउटडोर स्टेडियम में अंडर-16 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट का लीग मैच खेला जा रहा जा रहा है. इस दौरान गुरुवार को जामताड़ा और बोकारो के बीच लीग मैच खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए जामताड़ा की टीम 48 ओवर में ऑल आउट होकर 222 रन बना पायी. जामताड़ा की ओर से अंकित कुमार ने 68 और गौरव भारती ने 30 रनों की पारी खेली. वहीं बोकारो की ओर से आभास शर्मा ने 10 ओवर में 34 रन देकर चार विकेट अपने नाम किया. जवाब में बोकारो की टीम ने 37.4 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 225 बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया. बोकारो की ओर से कुमार शुभ ने 56 और आभास शर्मा ने 43 रनों की लाजवाब पारी खेली. जामताड़ा की ओर से आदित्य चौधरी ने 9 ओवर में 48 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए. इस प्रकार बोकारो की टीम ने तीन विकेट से इस मैच को अपने नाम कर लिया. साथ ही अंक तालिका में सभी मैच जीत कर ग्रुप सी में सबसे ऊपर है. मैच में हरफनमौला प्रदर्शन के चलते आभास शर्मा को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया. मौके पर मैच में अंपायर अफजल हुसैन, शिवम कुमार, स्कोरर दीपक, रेफरी कौशल सिंह और संघ के कोषाध्यक्ष रवींद्र झा थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Binay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >