बीएलओ व सुपरवाइजरों को एसआइआर का मिला प्रशिक्षण

फतेहपुर. फतेहपुर अंचल सभागार में मंगलवार को मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) को लेकर बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया गया.

फतेहपुर. फतेहपुर अंचल सभागार में मंगलवार को मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) को लेकर बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में हुआ. अधिकारियों ने पुनरीक्षण कार्य की विस्तृत जानकारी दी. बताया गया कि अगले माह से सभी बीएलओ अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाताओं के घर-घर पहुंचकर सत्यापन कार्य करेंगे. इस क्रम में नेशनल हाउस नंबरिंग के माध्यम से प्रत्येक घर को चिह्नित किया जायेगा, ताकि मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाया जा सके. अधिकारियों ने इस कार्य को पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ करने का निर्देश दिया. सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह सीओ प्रेम कुमार दास, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार, श्रवण मरांडी, जनसेवक उपेंद्र कुमार यादव, सुपरवाइजरों में कालीदास टुडू, समीर बाध्यकर, अमर सिंह, सुनील सोरेन, आनंद हांसदा, गौर किशोर महतो, उत्पल सोरेन, तपन कुमार मंडल, हरिपद रुईदास समेत अन्य शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >