शिविर में 30 लोगों के ब्लड प्रेशर की हुई जांच

पाली क्लिनिक सरमुंडी अंतर्गत अगैया पंचायत में मैनकाइंड कंपनी की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया.

फतेहपुर. प्रखंड के दीनबंधु डॉ बीएन पंडित पाली क्लिनिक सरमुंडी में हृदय पंचायत के तहत अगैया पंचायत में मैनकाइंड कंपनी की ओर से निशुल्क शिविर लगाया गया. इस शिविर में डॉ उत्तम कुमार पंडित ने 30 लोगों के ब्लड प्रेशर की जांच की. साथ ही इसके उपचार के के लिए लोगों को जागरूक भी किया. डॉ उत्तम कुमार ने कहा कि ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने के लिए जांच बेहद जरूरी है. नमक का सेवन सीमित करें. पोटेशियम भरपूर मात्रा में लें. शराब व धूम्रपान से बचें. अपने तनाव को कम करें. नियमित रूप से एक्सरसाइज, योगा करें. किसी प्रकार का दवा का सेवन करने के पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें. मौके पर मैनकाइंड फार्मा के एरिया मैनेजर रूपेश कुमार राय, एसपी रंजन आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >