भाजपाई 11 जुलाई को नाला में मनायेंगे अभिनंदन समारोह

भाजपा जिला कार्यालय में सोमवार को बैठक हुई. इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ लोइस मरांडी मुख्य रूप से शामिल हुईं.

जामताड़ा. भाजपा जिला कार्यालय में सोमवार को बैठक हुई. इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ लोइस मरांडी मुख्य रूप से शामिल हुईं. बताया गया कि 11 जुलाई को नाला विधानसभा में व 13 जुलाई को जामताड़ा विधानसभा में बूथ स्तरीय अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जायेगा. इसमें जामताड़ा विधानसभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और निरसा की विधायक अपर्णा सेन गुप्ता उपस्थित रहेंगीं. वहीं नाला विधानसभा में मुख्य अतिथि के रूप में नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी रहेंगे. 20 जुलाई को रांची में पार्टी की ओर से कार्यसमिति का आयोजन किया गया है. इसमे लगभग 500 कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे. मौके पर पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल, भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल, माधव चंद्र महतो, जिलाध्यक्ष सुमित शरण आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >