भाजपा महिला मोर्चा ने निकाला कैंडल मार्च

कुंडहित. भाजपा महिला मोर्चा के सदस्यों ने कुंडहित में कैंडल मार्च निकालकर पहलगाम हमले के मृतकों को श्रद्धांजलि दी.

कुंडहित. भाजपा महिला मोर्चा के सदस्यों ने कुंडहित में कैंडल मार्च निकालकर पहलगाम हमले के मृतकों को श्रद्धांजलि दी. इनका नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष बिथिका झा ने किया. कैंडल मार्च पुराना थाना दुर्गा मंदिर से लौहारपाड़ा दुर्गा मंदिर तक निकाला गया. कैंडल मार्च में पूर्व कृषिमंत्री सत्यानंद झा उर्फ बाटुल मौजूद थे. निर्दोष पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए दुर्गामंदिर परिसर में दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थनाएं की गयी. मौके पर बिथिका झा ने कड़े शब्दों से निंदा करते हुए भारत सरकार से मांग की कि इस कुकृत्य को अंजाम देने वाले और इसके पीछे जिसका भी हाथ है उन सभी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे, ताकि ऐसा कुकृत्य करने से पहले सौ बार सोचे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >