भाजपाइयों ने सीता सोरेन को जीताने को लेकर बनायी रणनीति

जामताड़ा व नाला विधानसभा के प्रभारियों की हुई बैठक

फोटो – 19 बैठक को संबोधित करते वीरेन्द्र मंडल व अन्य प्रतिनिधि, जामताड़ा भाजपा जामताड़ा व नाला विधानसभा के सभी सेक्टर प्रभारी और सह प्रभारियों की बैठक शनिवार को गांधी मैदान के समीप हुई. बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेता सह दुमका विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र मंडल शामिल हुए. कहा कि लोकसभा चुनाव में दुमका लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन को पूर्ण बहुमत से जीताना है. नरेंद्र मोदी को फिर से देश का प्रधानमंत्री बनाना है. इसी को लेकर जामताड़ा और नाला विधानसभा के सेक्टर प्रभारियों के साथ बैठक की गयी. चुनाव जीतने के लिए आपस में विचार विमर्श कर रणनीति बनायी गयी. कहा कि इस लोकसभा चुनाव में दुमका लोकसभा भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन को रिकॉर्ड बहुमत से जीताने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया गया है. समर्पण भाव से चुनाव की तैयारी में लगने की अपील की गयी है. मौके पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सोमनाथ सिंह, सुकुमार सरखेल, प्रभास हेंब्रम, श्यामल मंडल, संजय ओझा, कार्तिक भंडारी, रणजीत राणा, पिंटू गुप्ता, गौउर बाउरी, आनंद राय, प्रहलाद रजक, ओम प्रकाश शाह, मुकेश यादव, कृष्णा मंडल आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >