भाजपाइयों ने दुमका लोस सीट जीत के लिए बनायी रणनीति

भाजपा ने पबिया मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

फोटो – 14 बैठक करते वीरेंद्र मंडल व अन्य. जामताड़ा. दुमका लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने पबिया मंडल के सभी 11 पंचायत के संयोजकों और सह संयोजकों के साथ बैठक की. वीरेंद्र मंडल ने भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन को दुमका से जीताने को लेकर रणनीति बनायी. कहा कि मका लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाने को लेकर पबिया मंडल के सभी 11 पंचायत के संयोजक और सह संयोजक के साथ बैठकर सभी बूथ स्तर पर समीक्षा की. वहीं प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाने को लेकर मंत्रणा की गयी. कहा का झारखंड की जनता का रुझान पूर्ण रूप से भाजपा की ओर से है. पूरे देश में 400 के पार के साथ झारखंड के सभी लोकसभा सीटों पर कमल खिलेगा. मौके पर संयोजक, सहसंयोजक के अलावे कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >