भाजपा नेत्री ने मृतक के परिजन को दी आर्थिक मदद

जामताड़ा. थाना क्षेत्र के हरचंडी गांव में सड़क दुर्घटना में महिला प्रमिला सोरेन की मौत से गांव में शोक की लहर है.

जामताड़ा. थाना क्षेत्र के हरचंडी गांव में सड़क दुर्घटना में महिला प्रमिला सोरेन की मौत से गांव में शोक की लहर है. इस दुखद घटना के बाद भाजपा नेत्री बबीता झा शुक्रवार को मृतका के घर पहुंचीं. उन्होंने प्रमिला सोरेन के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और शोक संवेदना व्यक्त की. बबीता झा ने पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए तत्काल आर्थिक सहायता भी प्रदान की. कहा कि दुख की इस घड़ी में वे और उनकी पूरी टीम पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है. उन्होंने आश्वासन दिया कि अगर परिवार को किसी प्रकार की मदद की जरूरत होगी, तो वे हरसंभव सहयोग करेंगी. बबीता झा ने प्रशासन से मांग की कि पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाए. मौके पर रमणी मरांडी आदि थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >