जामताड़ा : रांची में आंदोलन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा की ओर से मंगलवार को आहूत झारखंड बंद का नारायणपुर में कोई खास असर देखने को नहीं मिला. बंद के बावजूद प्रखंड मुख्यालय में जनजीवन आम दिनों की तरह सामान्य रहा और सड़कों पर वाहनों की आवाजाही जारी रही. सुबह से ही बाजार की अधिकांश दुकानें खुली रहीं। लोग रोजमर्रा के कामकाज के लिए घरों से निकले और मुख्य सड़कों पर सामान्य दिनों की तरह चहल-पहल बनी रही. प्रखंड एवं अंचल कार्यालय समेत अन्य सरकारी कार्यालयों में भी कामकाज सामान्य रूप से संचालित होता रहा. दोपहर करीब 12:30 बजे तक नारायणपुर में बंद का असर लगभग नगण्य रहा. न तो बाजार बंद दिखा और न ही यातायात पर कोई विशेष प्रभाव पड़ा. हालांकि, बंद को लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी गई.कुल मिलाकर भाजपा के आहूत बंद का नारायणपुर में जनजीवन पर कोई खास असर नहीं पड़ा और क्षेत्र में सामान्य गतिविधियां जारी रहीं.
भाजपा की बंदी को नारायणपुर में नहीं मिला जनसमर्थन, आम दिनों की तरह खुले रहे बाजार

नारायणपुर में खुली दुकानें | Prabhat Khabar Network
Copied link
नारायणपुर में भाजपा द्वारा आहूत झारखंड बंद का कोई असर नहीं दिखा। बाजार और सरकारी कार्यालय आम दिनों की तरह खुले रहे और जनजीवन पूरी तरह सामान्य रहा।