जामताड़ा में महाराणा प्रताप की मनी 485वीं जयंती

जामताड़ा. वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती शुक्रवार को दक्षिणबहाल केंद्रीय विद्यालय के समीप मनाई गयी.

जामताड़ा. वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती शुक्रवार को दक्षिणबहाल केंद्रीय विद्यालय के समीप मनाई गयी. इस अवसर पर लोगों ने महाराणा प्रताप स्मारक स्थल पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. उनके राहों पर चलने का संकल्प लिया. कार्यक्रम स्थल पर लोगों ने तिरंगा फहराकर सलामी दी. वहीं भगवाध्वज भी फहराया गया. मौके पर प्रताप सिंह ने कहा कि भारत के इतिहास में महाराणा प्रताप का नाम साहस, स्वाभिमान और स्वतंत्रता संग्राम के प्रतीक के रूप में लिया जाता है. 1576 में हुए हल्दीघाटी युद्ध में महाराणा प्रताप के संघर्ष का सबसे बड़ा उदाहरण है. डॉ सर्वदानंद सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप सिंह वीरता के अद्भुत मिसाल थे. अकेले उन्होंने मुगलों के साथ संघर्ष किया. हिंदुओं की रक्षा की. मौके पर गोवर्धन सिंह, विनय सिंह, प्रणय सिंह, दीपक सिंह, अभय सिंह, मिथुन सिंह, तपन सिंह आजि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >