डंपर की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत

बिंदापाथर. बिंदापाथर थाना क्षेत्र के साहिबगंज-गोविंदपुर स्टेट हाइवे के धसनियां गांव के समीप डंपर व बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गयी. इससे बाइक चालक की मौत हो गयी.

बिंदापाथर. बिंदापाथर थाना क्षेत्र के साहिबगंज-गोविंदपुर स्टेट हाइवे के धसनियां गांव के समीप डंपर व बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गयी. इससे बाइक चालक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान धसनियां गांव के भूमिलाल महतो (60) वर्ष के रूप में हुई है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक चितरा कोलियरी से कोयला लोड डंपर जामताड़ा की ओर आ रहा था. धसनियां गांव के समीप विपरीत दिशा से बाइक सवार भूमिलाल महतो डंपर की चपेट में आ गये. घटना के पश्चात घायल को जामताड़ा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है. इलाज के क्रम में मौत हो गयी है. घटना की सूचना मिलने पर बिंदापाथर पुलिस ने डंपर को जब्त कर थाने लाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >