आपसी विवाद में मारपीट, तीन लोग घायल

नारायणपुर के बुधुडीह गांव का मामला

नारायणपुर. थाना क्षेत्र के बुधुडीह (रांगाबांध) गांव में आपसी विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है. घटना रविवार रात की है. मारपीट में तीन युवक घायल हो गए. घायलों का उपचार सीएचसी नारायणपुर में हुआ, जहां इलाज के दौरान थाना क्षेत्र के बुधुडीह(रांगाबांध) निवासी राजू दास (35 वर्ष) ने बताया कि हमलोग के यहां शादी थी. बारात निकलने वाली थी कि इसी बीच बारात जाने के आपसी विवाद में कुछ लोगों ने मुझे और गांव के ओधन दास (22 वर्ष) तथा गोविंदपुर थाना क्षेत्र के जलगढ़ा निवासी बालेश्वर दास (26 वर्ष) को मारपीट कर घायल कर दिया. वहीं, घटना के बाद उसने इसकी सूचना नारायणपुर थाना में दी. इसके बाद घायलों का उपचार सीएचसी नारायणपुर में किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >