बीडीओ ने मृतक के परिजन को दी आर्थिक मदद

कोरीडीह वन गांव के समीप विगत दिनों सड़क हादसे में डोकीडीह गांव निवासी बैद्यनाथ यादव की मौत हो गयी थी. नारायणपुर बीडीओ मुरली यादव मृतक के परिजनों से मिले और आर्थिक सहायता दी.

नारायणपुर. कोरीडीह वन गांव के समीप विगत दिनों सड़क हादसे में डोकीडीह गांव निवासी बैद्यनाथ यादव की मौत हो गयी थी. विदित हो कि एक सप्ताह पूर्व डोकीडीह से देवघर जिले के सोनारायठाढ़ी तिलक करने के लिए बैद्यनाथ यादव एवं अन्य सात लोग स्कॉर्पियो से जा रहे थे. विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने धक्का मार दिया था. बुधवार को नारायणपुर बीडीओ मुरली यादव मृतक के परिजनों से मिले और आर्थिक सहायता दी. कहा कि घटना दुखद है. राशन देने के साथ ही सरकारी मदद का भी आश्वासन दिया. मौके पर जविप्र दुकानदार सफरुदीन अंसारी, बसंत रजक, उदय ओझा आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >