पिंडारी से प्रतिबंधित मांस व बाइक जब्त, व्यक्ति फरार

विद्यासागर. बाइक से एक बोरा में प्रतिबंधित मांस ले जाने के आरोप में ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को पकड़े का प्रयास किया.

विद्यासागर. बाइक से एक बोरा में प्रतिबंधित मांस ले जाने के आरोप में ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को पकड़े का प्रयास किया. इस क्रम में व्यक्ति फरार हो गया, लेकिन बाइक व बोरा में भरा मांस छूट गया. बताया गया कि करमाटांड़ थाना क्षेत्र के घोषबाद गांव के लाल मोहम्मद नामक व्यक्ति शुक्रवार को झमाझम बारिश के दौरान पिंडारी के रास्ते से जा रहा था. रास्ता फिसलन होने के कारण वह बाइक लेकर सड़क पर गिर गया. कुछ ग्रामीण युवकों ने उसे उठाने के लिए आया तो लाल मोहम्मद ने उठाने से मना कर दिया. तब सभी युवकों ने अन्य ग्रामीणों को फोन कर बुलाया. यह सूचना मिलते ही लाल मोहम्मद के पुत्र सद्दाम अंसारी अचानक वहां आए और अपने पिता को लेकर फरार हो गया. हालांकि बाइक सहित प्रतिबंधित मांस वहीं रह गया. इसके बाद करमाटांड़ थाने को सूचना दी गयी. सूचना पर करमाटांड़ पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर बाइक सहित प्रतिबंधित मांस जब्त कर अपने कब्जे में ले लिया. इधर, घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री वासुदेव मंडल घटनास्थल पर पहुंचे. उनके साथ आसपास के लोग भी जमा हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >