सटकी में बाबा दुबे की पूजा संपन्न, बलि प्रथा की गयी समाप्त

सटकी में बाबा दुबे की पूजा संपन्न, बलि प्रथा की गयी समाप्त

प्रतिनिधि, फतेहपुर. प्रखंड क्षेत्र के सटकी गांव में सोमवार को बाबा दुबे की पूजा नेम-निष्ठा और श्रद्धा के साथ संपन्न हुई. पूजा में स्थानीय ग्रामीणों के साथ दूर-दराज से श्रद्धालु शामिल हुए. इस बार पूजा में वर्षों पुरानी बलि प्रथा को समाप्त कर ऐतिहासिक बदलाव किया गया. पूजा समिति ने सामूहिक रूप से यह निर्णय लिया. पूजारी ने परंपरानुसार फुलास के माध्यम से बाबा से अनुमति ली और स्वीकृति के बाद पूजा बिना बलि के संपन्न कराई गई. श्रद्धालुओं ने बाबा को नीरा, दूध, बताशा, नारियल, अगरबत्ती अर्पित किए. पूजा स्थल पर छोटे स्तर पर मेला भी आयोजित हुआ, जिसमें बच्चों और महिलाओं की भागीदारी रही. सामूहिक भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >