मिहिजाम के अंश का सैनिक स्कूल में हुआ नामांकन

मिहिजाम के अंश किशोर कुमार ने पुरुलिया स्थित सैनिक स्कूल में छठे वर्ग में नामांकन कराया है

जामताड़ा. मिहिजाम के हिल रोड निवासी आरपीएफ जवान संतोष कुमार सिंह के पुत्र अंश किशोर कुमार ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम पास कर बंगाल के पुरुलिया स्थित सैनिक स्कूल में छठे वर्ग में नामांकन कराया है. इससे परिवार व रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है. अंश पहले पांचवीं तक केंद्रीय विद्यालय गार्डेन रिच में पढ़ाई करता था. अंश बड़ा होकर आईएएस बनकर राष्ट्र सेवा करना चाहता है. अंश के पिता संतोष सिंह ने बताया घर पर ही मां ने पढ़ाई में सहयोग किया. सैनिक स्कूल भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय अंतर्गत आता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >