एएनएम व सीएचओ संस्थागत प्रसव कराने पर दें जोड़ : एसीएमओ

नारायणपुर सीएचसी में एएनएम व सीएचओ की हुई मासिक बैठख

नारायणपुर. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों की मासिक बैठक हुई. इसमें एसीएमओ डॉ कालीपद दास मुर्मू, डॉ एके सिंह शामिल हुए. मौके पर एसीएमओ ने कहा कि सभी एएनएम व सीएचओ संस्थागत प्रसव और नियमित टीकाकरण पर जोर दें. यह दोनों ही कार्य काफी महत्वपूर्ण है. एमओआइसी ने एएनएम और सीएचओ को शिशु मृत्यु, मातृ मृत्यु, संस्थागत प्रसव, नियमित टीकाकरण, परिवार नियोजन आदि कार्यों की समीक्षा कर संस्थागत प्रसव व परिवार नियोजन को बढ़ावा देने का निर्देश दिया. वहीं कुपोषित बच्चों को चिह्नित कर उपचार के लिए कुपोषण उपचार केंद्र नारायणपुर में भर्ती कराने का निर्देश दिया. एएनएम को नियमित टीकाकरण के बारे में जानकारी दी. छुटे हुए गर्भवती माताओं व बच्चों का ड्यू लिस्ट तैयार कर पूर्ण टीकाकरण कराने को कहा. लोकसभा चुनाव में मतदान कर्मियों व मतदाताओं को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. आंख से संबंधित दिक्कत वाले मरीजों को सोमवार एवं बुधवार को सीएचसी नारायणपुर में नेत्र जांच कराने काे कहा. मौके पर पंकज मंडल, प्रखंड लेखा प्रबंधक मुकेश कुमार आदि थे. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों की मासिक बैठक हुई. इसमें एसीएमओ डॉ कालीपद दास मुर्मू, डॉ एके सिंह शामिल हुए. मौके पर एसीएमओ ने कहा कि सभी एएनएम व सीएचओ संस्थागत प्रसव और नियमित टीकाकरण पर जोर दें. यह दोनों ही कार्य काफी महत्वपूर्ण है. एमओआइसी ने एएनएम और सीएचओ को शिशु मृत्यु, मातृ मृत्यु, संस्थागत प्रसव, नियमित टीकाकरण, परिवार नियोजन आदि कार्यों की समीक्षा कर संस्थागत प्रसव व परिवार नियोजन को बढ़ावा देने का निर्देश दिया. वहीं कुपोषित बच्चों को चिह्नित कर उपचार के लिए कुपोषण उपचार केंद्र नारायणपुर में भर्ती कराने का निर्देश दिया. एएनएम को नियमित टीकाकरण के बारे में जानकारी दी. छुटे हुए गर्भवती माताओं व बच्चों का ड्यू लिस्ट तैयार कर पूर्ण टीकाकरण कराने को कहा. लोकसभा चुनाव में मतदान कर्मियों व मतदाताओं को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. आंख से संबंधित दिक्कत वाले मरीजों को सोमवार एवं बुधवार को सीएचसी नारायणपुर में नेत्र जांच कराने काे कहा. मौके पर पंकज मंडल, प्रखंड लेखा प्रबंधक मुकेश कुमार आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >