अनियंत्रित कार पलटा, कोई हताहत नहीं

गोविंदपुर-साहिबगंज मुख्य सड़क के नारायणपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत दलदला मोड़ के समीप एक कार अनियंत्रित होकर पलट गयी.

जामताड़ा, नारायणपुर. गोविंदपुर-साहिबगंज मुख्य सड़क के नारायणपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत दलदला मोड़ के समीप एक कार अनियंत्रित होकर पलट गयी. इस कारण वाहन चालक कलकत्ता निवासी मिर्जा एमडी को हल्की-फुल्की चोटें आयी है. जानकारी के अनुसार कलकत्ता निवासी मिर्जा एमडी बुधवार को कार (डब्ल्यूबी 06 डी 6771) से गोबिन्दपुर से दुमका जा रहे थे. इसी क्रम में नारायणपुर थाना क्षेत्र के दलदला मोड़ के समीप विपरीत दिशा से एक बाइक सवार उसके वाहन के सामने आ गया. जिसे बचाने के दौरान उनका वाहन अनियंत्रित हो गया ओर सड़क से नीचे खाई में गिर गया. घटना के बाद सूचना पाकर नारायणपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन कर वाहन को जेसीबी मशीन से निकलने के बाद अपने साथ नारायणपुर थाना ले गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >