गांव-गांव में पशुओं का किया जायेगा टीकाकरण : बीडीओ

नारायणपुर. पशुओं में होने वाली खुराहा, मुंह पका आदि बीमारियों की रोकथाम के लिए पशुपालन विभाग विशेष अभियान चला रहा है.

नारायणपुर. प्रखंड के पशुपालकों और किसानों के लिए राहत भरी खबर है. पशुओं में होने वाली खुराहा, मुंह पका आदि बीमारियों की रोकथाम के लिए पशुपालन विभाग विशेष अभियान चला रहा है. यह अभियान 19 में से 18 जून तक चलेगा. सोमवार को बीडीओ मुरली यादव और बीएचओ डॉ सुनील प्रसाद सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर इस अभियान का शुभारंभ किया. इस अभियान के तहत प्रशिक्षित टीकाकरण कर्मी गांव-गांव घूम कर पशुपालकों के पशुओं का टीकाकरण करेंगे, ताकि पशुओं में होने वाली बीमारी से उनकी सुरक्षा की जा सके. बीएचओ डॉ सुनील प्रसाद सिंह ने कहा कि यह विशेष प्रकार का अभियान केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त तत्वाधान में संचालित किया जा रहा है. पशुओं के लिए दवा का भी वितरण किया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >