जिले में बसे पाकिस्तानियों को देश से बाहर निकालने प्रशासन : भाजपा

जामताड़ा. भाजपाइयों ने पहलगाम घटना के मद्देनजर जिले में बसे सभी पाकिस्तानियों को देश से बाहर निकालने के लिए डीसी को ज्ञापन सौंपा है.

जामताड़ा. भाजपाइयों ने पहलगाम घटना के मद्देनजर जिले में बसे सभी पाकिस्तानियों को देश से बाहर निकालने के लिए डीसी को ज्ञापन सौंपा है. इसका नेतृत्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष अभय सिंह ने किया. इस अवसर पर भाजपा नेता माधव चंद्र महतो ने कहा कि पिछले दिनों कश्मीर के पहलगाम में 26 निर्दोषों को नृशंस हत्या कर दी गई थी. पता चला है कि इन आतंकियों का आका पाकिस्तान में बैठा हुआ है. पूरा देश इसे मर्माहत है. भारतीय न्याय संहिता में प्रदत्त शक्तियों का जो संवैधानिक अधिकार है उसी के तहत भाजपा की ओर से पूरे प्रदेश में मिशन के तहत उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जा रहा है. डीसी के माध्यम से एक स्पेशल स्पेशल फोर्स टास्क का गठन करके हमारे क्षेत्र में जो पाकिस्तानी घुसपैठिये हैं, उसको चिह्नित करके अविलंब देश के बाहर निकालने की मांग भाजपाइयों ने की है. जिला उपाध्यक्ष अभय सिंह ने कहा कि पिछले दिनों पहलगाम में जिस तरह से पाकिस्तानी आतंकियों ने हमारे हिंदू सैलानियों का नाम पूछकर, धर्म पूछकर उनकी हत्या की उससे यह साफ हो जाता है कि हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान कभी सुधर नहीं सकता. इस बार जब आतंकी हमला हुआ तो भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को एक समय सीमा तक भारत छोड़कर बाहर निकालने का फैसला किया था. पता चला है कि बहुत सारे भारतीयों ने पाकिस्तानी लड़कियों से शादी कर ली है. उनको बिना नागरिकता के भारत में बसाए रखा है. यह हमारे देश के लिए घातक हो चुके हैं. इसी कारण राष्ट्र की सुरक्षा के लिए हर पाकिस्तानियों को भारत से निकालना जरूरी हो गया है. अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मौलाना अब्दुल रकीब ने कहा कि पिछले दिनों पहलगाम में हमारे बेगुनाह लोगों की जो हत्याएं की गई थी, वह पाकिस्तान का कायराना हरकत को उजागर करता है. इस हमले की जितना भी निंदा की जाए वह कम है. मौके पर किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री कमलेश मंडल, जिला महामंत्री दिलीप हेंब्रम, जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल, भाजपा नेता सुनील कुमार हांसदा, दुबराज मंडल, महेंद्र मंडल, राजेंद्र राउत, किरण बेसरा, ठाकुरमनी सिंह, सूखेन्द्र टुडू, मनोज गोस्वामी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >