चंदरपुर गांव में राहगीर से मारपीट, कैमरा छीनने का आरोप

चंदरपुर गांव के तालाब के समीप शनिवार की सुबह करीब 10:30 बजे तीन युवकों ने कुरता गांव के मुकेश पंडित व कार्तिक मंडल के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया.

नारायणपुर. थाना क्षेत्र के चंदरपुर गांव के तालाब के समीप शनिवार की सुबह करीब 10:30 बजे तीन युवकों ने कुरता गांव के मुकेश पंडित व कार्तिक मंडल के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया. पीड़ित कार्तिक मंडल ने बताया कि हम दोनों अपनी गाड़ी से सारठ से अपने घर कुरता आ रहे थे. इसी बीच चंदरपुर गांव के तालाब के समीप तीन युवक अलग-अलग बाइक से आकर हम दोनों के साथ मारपीट करते हुए वीडियो कैमरा छीन लिया. हो हल्ला करने पर ग्रामीण इक्कठा हुए, लेकिन तीनों युवक भागने में सफल रहे. घटना की सूचना स्थानीय थाने को दी गयी. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गयी. सूत्रों क़े अनुसार एक युवक की पहचान कर ली गयी है. बाकी दो युवक की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है. पुलिस ने एक युवक को पूछताछ के लिए थाने लाया है. बोले थाना प्रभारी चंदरपुर गांव में युवकों के साथ मारपीट हुई है. जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. कैमरा छीन लेने का आरोप भी लग रहे हैं. मामले की पड़ताल की जा रही है. – रंजीत प्रसाद गुप्ता, थाना प्रभारी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >