जामताड़ा. सेमेस्टर-वन में नामांकन को लेकर अभाविप के नगर मंत्री प्रकाश यादव के नेतृत्व में दर्जनों छात्र जामताड़ा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो कौशल कुमार से मिले. नगर मंत्री ने बताया कि कई दिनों से छात्र महाविद्यालय का चक्कर लगा रहे थे. सेमेस्टर-वन में नामांकन के लिए चांसलर पोर्टल बंद कर दिया गया है. बहुत सारे सब्जेक्ट ऐसे हैं, जिसमें सीटें खाली है. पिछले साल के मुकाबले इस साल नामांकन भी कम हुआ है. ऐसे में अगर पोर्टल खोल दिया जाता है तो विद्यार्थियों का एक साल बच जायेगा. इसे लेकर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा. कहा कि सामने दुर्गा पूजा है. महाविद्यालय बंद हो जायेगा. इसलिए जल्द से जल्द विश्वविद्यालय से बात कर जामताड़ा महाविद्यालय के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू करवाई जाए, ताकि जो दूर दराज से छात्र आ रहे हैं वह परेशान नहीं हो. बताया कि 2023-27 के छात्रों को अब तक मार्कशीट और एडमिट कार्ड नहीं मिला है, जिससे छात्र काफी परेशान हो रहे हैं. साथ ही छात्रवृत्ति के लिए बोनाफाइड शुरू करवाने के लिए छात्रों को आई कार्ड वितरण करने की बात कही. प्राचार्य प्रो कौशल कुमार ने आश्वासन दिया कि वह नामांकन के लिए विश्वविद्यालय बात करेंगे और जल्द से जल्द नामांकन शुरू कराने का प्रयास करेंगे. मौके पर अमन कुमार, सोनू कुमार, किशोर यदुवंशी, पप्पू गोस्वामी, शब्बा शेख शाहिद आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
