तालाब में नहाने गये युवक की डूबने से मौत

बरमुंडी पंचायत के सकलपुर गांव निवासी परिमल राय (35) तालाब में डूबने से मौत हो गयी.

विद्यासागर. करमाटांड़ थानांतर्गत बरमुंडी पंचायत के सकलपुर गांव निवासी परिमल राय (35) तालाब में डूबने से मौत हो गयी. मृतक मंगलवार को भी तालाब में नहाने गये थे. तालाब गहरा होने के कारण वह डूब गये. थोड़ी देर बाद महिलाओं ने हल्ला किया. यह सुनने के बाद ग्रामीण तालाब पहुंचे. इसके बाद ग्रामीणों की मदद से उक्त व्यक्ति को बाहर निकाला गया. एंबुलेंस के माध्यम से करमाटांड़ सदर अस्पताल लाया गया, जहां से उसे तुरंत जामताड़ा सदर अस्पताल भेज दिया गया. जांच के दौरान चिकित्सक ने परिमल राय को मृत घोषित कर दिया. जानकारी के मुताबिक परिमल राय के दो बेटे हैं, जिसमें एक विकलांग है और एक छोटा बच्चा है. उनके परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >