अज्ञात वाहन के धक्के से युवक घायल

दलदला (बीरसिंहपुर) गांव के समीप अज्ञात वाहन के धक्के से एक युवक घायल हो गया.

नारायणपुर. थाना क्षेत्र के दलदला (बीरसिंहपुर) गांव के समीप अज्ञात वाहन के धक्के से एक युवक घायल हो गया. घटना बुधवार शाम करीब 4 बजे के आसपास की बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार बीरसिंहपुर गांव निवासी मन्नू हांसदा के पुत्र देवीलाल हांसदा बाइक से रघुनाथपुर गांव जा रहे थे. तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया, जिससे वे सड़क किनारे गिरकर घायल हो गये. घटना के बाद वाहन मौके से भाग निकलने में सफल रहा. घायल युवक को उनके परिजनों ने उपचार के लिए सीएचसी नारायणपुर लाये, जहां चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >