रतनुडीह गांव में तेज रफ्तार बाइक से गिरा युवक, गंभीर

विद्यासागर. करमाटांड़ थाना क्षेत्र के रतनुडीह गांव में मंगलवार को सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

विद्यासागर. करमाटांड़ थाना क्षेत्र के रतनुडीह गांव में मंगलवार को सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार, युवक तेज रफ्तार से बाइक चला रहा था. अत्यधिक स्पीड होने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गयी और सड़क पर गिर पड़ी. इससे चालक को गंभीर चोटें आई. बताया जा रहा है कि युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था, जिस कारण सिर और चेहरे पर गहरी चोटें लगी है. घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल घायल युवक की मदद में जुट गए. सूचना मिलते ही मुखिया प्रतिनिधि कलीम अंसारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से 108 एंबुलेंस को बुलाया. एंबुलेंस से नारायणपुर अस्पताल भेजा गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है. चिकित्सकों के अनुसार युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है. घायल युवक की पहचान अब्दुल के रूप में की गयी है. वह नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम कठडाबर का निवासी बताया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >