बिंदापाथर : झामुमो स्थापना दिवस सफल बनाने का लिया संकल्प

बिंदापाथर. झामुमो स्थापना दिवस को लेकर तांबाजोड़ मोड़ पर झामुमो की बैठक हुई. अध्यक्षता पार्टी के नेता राकेश यादव ने की.

बिंदापाथर. झामुमो स्थापना दिवस को लेकर तांबाजोड़ मोड़ पर झामुमो की बैठक हुई. अध्यक्षता पार्टी के नेता राकेश यादव ने की. बतौर मुख्य अतिथि फतेहपुर प्रखंड प्रमुख अरविंद कुमार मुर्मू उपस्थित रहे. कहा कि 2 फरवरी को मनाया जाने वाला झामुमो स्थापना दिवस पार्टी के इतिहास और संघर्षों की पहचान है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि अधिक से अधिक लोगों को दुमका पहुंचने के लिए प्रेरित करें, ताकि स्थापना दिवस का कार्यक्रम ऐतिहासिक बनाया जा सके. कहा कि झामुमो ने झारखंड राज्य निर्माण से लेकर आज तक आदिवासी, मूलवासी और गरीबों के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष किया है. बैठक में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की भूमिका और कार्यक्रम की तैयारियों पर भी चर्चा की गयी. सभी कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस सफल बनाने का संकल्प लिया. मौके पर दानीनाथ महतो, पिंटू महतो, सतीश मरांडी, निशपति मरांडी, डॉक्टर मुर्मू सहित कई पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >