भाकपा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर 27 को होगा कार्यक्रम : बादल मंडल

कुंडहित. प्रखंड मुख्यालय स्थित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय में अंचल कमेटी की बैठक हुई. अध्यक्षता अंचल अध्यक्ष बादल मंडल ने की.

कुंडहित. प्रखंड मुख्यालय स्थित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय में अंचल कमेटी की बैठक हुई. अध्यक्षता अंचल अध्यक्ष बादल मंडल ने की. बैठक में दिवंगत हलधर मंडल की आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखा गया. वहीं पार्टी के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 27 दिसंबर को नाला पीडब्ल्यूडी भवन में आयोजित कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गयी. कुंडहित अंचल क्षेत्र में कुल 17 शाखाओं की अलग-अलग बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया. संगठन विस्तार को लेकर नवीनीकरण एवं नये सदस्यों की भर्ती अभियान चलाने पर भी सहमति बनी. अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का निर्णय लिया गया. इसी क्रम में 13 दिसंबर को महिजोड़ शाखा में शोकसभा आयोजित की जायेगी, जिसमें दिवंगत पार्टी नेता हलधर मंडल को उनके पैतृक गांव में श्रद्धांजलि देने का निर्मय लिया गया. मौके पर राष्ट्रीय परिषद सदस्य कन्हाई चंद्र मालपहाड़िया, जिला सचिव गौर रवानी, अंचल सचिव गोपीनाथ मंडल, बादल मंडल, हिरेन बाउरी, शैलान घोड़ई, दीपक मान्ना, कालीसिंह मुर्मू, दुलाल मंडल, दीपक चौधरी, मंटू बागती आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >