अज्ञात वाहन के धक्के से शख्स घायल, धनबाद रेफर

गोविंदपुर-साहिबगंज हाइवे के कोरीडीह वन तालाब के पास अज्ञात वाहन के धक्के से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये.

नारायणपुर. गोविंदपुर-साहिबगंज हाइवे के कोरीडीह वन तालाब के पास अज्ञात वाहन के धक्के से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार धनबाद जिले के वासेपुर निवासी चिंटू कुमार जामताड़ा से अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक चार पहिया वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया. इससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सीएचसी नारायणपुर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बेहतर उपचार के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >