अंबा में बनेगा आधुनिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, विस अध्यक्ष ने किया शिलान्यास

विस अध्यक्ष ने कहा कि निर्मित होने वाला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र काफी भव्य एवं हाईटेक होगा. आधुनिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र यहां के लोगों के लिए वरदान साबित होगा.

कुंडहित. प्रखंड के अंबा गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने रविवार को किया. जानकारी के अनुसार जिला परिषद मद से आधुनिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण कराया जाएगा. विस अध्यक्ष ने कहा कि निर्मित होने वाला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र काफी भव्य एवं हाईटेक होगा. आधुनिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र यहां के लोगों के लिए वरदान साबित होगा और अब यहां के लोगों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा. गांव वालों की मांग को देखते हुए उक्त उप स्वास्थ्य केंद्र बनाने का निर्णय लिया गया है. सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का अपना वादा पूरा कर रही है. मेरा प्रयास है कि नाला क्षेत्र को स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी पंक्ति में लाया जाए. आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले. राज्य की हेमंत सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य कर रही है. नाला विधानसभा क्षेत्र के लोग स्वस्थ रहें, इसी को लेकर रात-दिन चिकित्सा के क्षेत्र में कार्य कर रहा हूं. मौके पर झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष ऑफिसर हेंब्रम, सचिव कुतुबुद्दीन खान, अतावर खान, गया प्रसाद चंद, दुलाल चंद्र माझी, बीरबल सोरेन, राही खान, अजाउद्दीन, राजीव मंडल सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Binay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >