बजरंगबली की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली कलश यात्रा

विद्यासागर. गोंधरटांड़ टोला में श्री श्री सार्वजनिक बजरंगबली मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गयी.

विद्यासागर. करमाटांड़ प्रखंड के डुमरिया गांव गोंधरटांड़ टोला में श्री श्री सार्वजनिक बजरंगबली मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा में 251 कन्याओं एवं महिलाओं ने भाग लिया. कलश यात्रा मंदिर परिसर से ढोल-बाजे के साथ जयकारा लगाते हुए पूरे गांव का भ्रमण करते हुए तीन नंबर बागान होते हुए बाबुडीह बड़ाबांध पहुंची. जहां पंडित राधे मिश्रा एवं टुनटुन मिश्रा ने मंत्रोच्चारण के साथ जल पूजन किया. कार्यक्रम के मुख्य यजमान प्रभु राणा, पंडित राधे मिश्रा ने बताया कि बजरंगबली का पूजन एवं पाठ किया जायेगा. रात्रि समय में जागरण होगा. 21 मार्च की सुबह जागरण की समाप्ति होगी. मौके पर सूर्य नारायण सिंह, मनोज पंडित, संजय राणा, गुड्डू सिंह, नीलकंठ पंडित, जयराज राणा, भोला मंडल, अभिषेक मंडल, विजय मंडल, अजय मंडल, महावीर पंडित, बच्चन पंडित, सुरेश पंडित, प्रभु पंडित आदि श्रद्धालु मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >