गांधी मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल

जामताड़ा. गणतंत्र दिवस समारोह 2026 को लेकर गांधी मैदान में चल रहे परेड पूर्वाभ्यास के अंतिम दिन शनिवार को फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया.

– डीसी रवि आनंद ने एसपी राजकुमार मेहता के साथ किया परेड का निरीक्षण संवाददाता, जामताड़ा. गणतंत्र दिवस समारोह 2026 को लेकर गांधी मैदान में चल रहे परेड पूर्वाभ्यास के अंतिम दिन शनिवार को फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया. इस अवसर पर डीसी रवि आनंद ने एसपी राजकुमार मेहता के साथ निरीक्षण वाहन में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया. साथ ही डीसी ने झंडोत्तोलन का पूर्वाभ्यास भी किया. इससे पूर्व डीसी ने निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार आवासीय कार्यालय से होते हुए शहर में अवस्थित महापुरुषों एवं स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. गांधी मैदान में पहुंचकर शहीद की बेदी पर पुष्प अर्पित कर सलामी मंच पर पहुंचे और परेड की सलामी ली. इसके बाद डीसी ने परेड में शामिल सभी प्लाटून, बैंड पार्टी, बच्चों समेत सभी को गणतंत्र दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं दी. जिलावासियों से गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाने की अपील की. उन्होंने प्लाटूनों से कहा कि आपलोगों का प्रदर्शन अच्छा है, लेकिन कई बिंदुओं पर और बेहतर प्रदर्शन की आवश्यकता है. परेड के दौरान मैदान में अनाधिकृत रूप से कोई नहीं रहे. इसके अलावा गांधी मैदान की साफ-सफाई, साज-सज्जा, मेडिकल व्यवस्था, पेयजल, एंबुलेंस, अग्निशामक वाहन, आगन्तुकों के बैठने की व्यवस्था, वीआइपी प्रोटोकॉल का अनुपालन, साउंड सिस्टम की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. एसपी ने प्लाटूनों को और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए जरूरी टिप्स देते हुए प्लाटून कमांडर एवं सार्जेंट मेजर को कई आवश्यक निर्देश दिये. कहा कि जिन बिंदुओं पर कमी है उसका रिहर्सल करें और गणतंत्र दिवस के दिन बेहतर प्रदर्शन करें. विदित हो कि गणतंत्र दिवस पर मुख्य समारोह स्थल, गांधी मैदान में स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी झंडोत्तोलन करेंगे. मौके पर डीडीसी निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आइटीडीए जुगनू मिंज, एसडीओ अनंत कुमार, प्रभारी नजारत उप समाहर्ता विकेश कुणाल प्रजापति, सीओ अविश्वर मुर्मू, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत सोमा खंडेत, नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो सहित अन्य थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >