संविधान और लोकतंत्र विषय पर नागरिकों से किया संवाद

मुरलीपहाड़ी. नारायणपुर में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के बैनर तले संविधान और सामाजिक लोकतंत्र विषय पर संवाद का आयोजन हुआ.

मुरलीपहाड़ी. नारायणपुर में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के बैनर तले संविधान और सामाजिक लोकतंत्र विषय पर संवाद का आयोजन हुआ. अध्यक्षता जामताड़ा जिलाध्यक्ष जैनुल आबेदीन ने की. इस अवसर पर झारखंड प्रभारी अब्दुल सलाम एनयू, प्रदेश अध्यक्ष मो हंजेला शेख, प्रदेश महासचिव तहमीदुर रहमान तथा प्रदेश कमेटी सदस्य गुलाम रसूल उपस्थित रहे. जिला सचिव मुरताज अंसारी ने कार्यक्रम की रूपरेखा, उद्देश्य की जानकारी दी. प्रदेश कमेटी सदस्य गुलाम रसूल ने स्वागत भाषण दिया. प्रदेश महासचिव तहमीदुर रहमान ने संविधान की मूल भावना, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला. कहा कि संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकार और सम्मान प्रदान करता है. प्रदेश अध्यक्ष मो हंजेला शेख ने कहा कि वर्तमान में संविधान, समानता और सामाजिक लोकतंत्र की रक्षा के लिए एसडीपीआइ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. झारखंड प्रभारी अब्दुल सलाम ने संविधान और सामाजिक लोकतंत्र पर प्रभावशाली विचार रखा. कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए जागरूक नागरिकों की भूमिका निर्णायक होता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >