वज्रपात से सिकदारडीह में गाय मरी, बाल-बाल बचे लोग

नारायणपुर. पबिया पंचायत के सिकदारडीह गांव में सोमवार की शाम वज्रपात की चपेट में आने से एक गाय मर गयी.

नारायणपुर. पबिया पंचायत के सिकदारडीह गांव में सोमवार की शाम वज्रपात की चपेट में आने से एक गाय मर गयी. पीड़ित किसान छोटेलाल महतो ने बताया कि घर पर यह हादसा संध्या करीब 6:00 बजे हुआ. इस दौरान बारिश हो रही थी और तेज बिजली कड़क रही थी. बताया कि गाय घर के अंदर ही बंधी हुई थी. अचानक आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई व्यक्ति की हताहत नहीं हुआ. घटना के बाद घर में मातम पसर गया है. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >