17 मई को पांच घंटे लिया जायेगा पूर्ण ट्रैफिक ब्लॉक

जामताड़ा. पूर्व रेलवे आसनसोल मंडल के सीतारामपुर-झाझा खंड स्थित मथुरापुर (एमयूडब्ल्यू) स्टेशन पर प्री-नॉन इंटरलॉकिंग (प्री-एनआई) एवं नॉन इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य किए जा रहे हैं.

संवाददाता, जामताड़ा. पूर्व रेलवे आसनसोल मंडल के सीतारामपुर-झाझा खंड स्थित मथुरापुर (एमयूडब्ल्यू) स्टेशन पर प्री-नॉन इंटरलॉकिंग (प्री-एनआई) एवं नॉन इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य किए जा रहे हैं. उक्त कार्यों को लेकर रविवार, 17 मई की प्रातः 08:00 बजे से दोपहर 13:00 बजे तक अप एवं डाउन लाइनों पर पांच घंटे पूर्ण ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जायेगा. इस दौरान 08439 पुरी–पटना स्पेशल (16 मई से प्रारंभ होने वाली यात्रा) को 420 मिनट पुनर्निर्धारित किया गया है. 08867 गोंदिया–रक्सौल स्पेशल (16 मई से प्रारंभ होने वाली यात्रा) को 420 मिनट पुनर्निर्धारित किया गया है. 04051 हावड़ा–नयी दिल्ली स्पेशल (17 मई से प्रारंभ होने वाली यात्रा) को 420 मिनट पुनर्निर्धारित किया गया है. रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व ट्रेन की नवीनतम रनिंग स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >