सीआरपी परिमल मंडल को दी गयी विदाई

बिंदापाथर. सीआरपी परिमल मंडल के सेवानिवृत्त पर मध्य विद्यालय, नाला में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

बिंदापाथर. सीआरपी परिमल मंडल के सेवानिवृत्त पर मध्य विद्यालय, नाला में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. शुभारंभ मुख्य अतिथि बीइइओ मिलन कुमार घोष, प्लस टू उवि नाला के प्राचार्य उत्तम कुमार मंडल व शिक्षक संघ अजप्ता के जिलाध्यक्ष महेश्वर घोष ने संयुक्त रूप से किया. मुख्य अतिथि बीइइओ ने कहा कि परिमल मंडल जैसे कर्मठ एवं अनुभवी शिक्षाकर्मी धरोहर होते हैं. इस अवसर पर शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया. कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नवीन कुमार ने किया. मौके पर बीआरपी सुनील मंडल, सीआरपी समर लायक, बिधान साधु, विप्लव माजी, सुधीर यादव, वासुदेव यादव, विमल सिंह, नवीन कुमार, अद्वैत मंडल आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >