नारायणपुर में निकला 4 फीट का कोबरा, किया गया रेस्क्यू

नारायणपुर. प्रखंड कार्यालय के मुख्य गेट के समीप सोमवार को कोबरा निकलने से थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गयी.

नारायणपुर. प्रखंड कार्यालय के मुख्य गेट के समीप सोमवार को कोबरा निकलने से थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गयी. दरअसल सोमवार दोपहर बाद अचानक मुख्य गेट के समीप सफेद कोबरा प्रवेश कर गया. देखते ही देखते लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी. वहीं इसकी सूचना वन विभाग को दी गयी. सूचना मिलते ही वनरक्षी पलक कुमार माल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने काफी मशक्कत के बाद कोबरा को रेस्क्यू किया. इसके बाद शाम को उसे सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया. वनरक्षी ने कहा कि जीव जंतु पर्यावरण के हितेषी हैं, उन्हें मारना नहीं चाहिए. कहीं भी सांप या अन्य जीव दिखाई दे तो इसकी सूचना वन विभाग को दें. हम लोग रेस्क्यू करने के लिए तत्पर हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >