उद्योगों के लिए जामताड़ा में 181 एकड़ जमीन तैयार

कवायद . पूंजीपतियों काे न्योता दे रहा जामताड़ा का शासन, ऑनलाइन आवेदन की है व्यवस्था जिला में उद्योग के लिए जमीन है उपलब्ध, पूंजीपति का निवेश होने की जरुरत: डीसी जिला में उद्योग के लिए 183 एकड़ जमीन का किया चिह्नित जामताड़ा : ग्लोगल इंवेस्टर्स समिट को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारी पूरी कर ली […]

कवायद . पूंजीपतियों काे न्योता दे रहा जामताड़ा का शासन, ऑनलाइन आवेदन की है व्यवस्था

जिला में उद्योग के लिए जमीन है उपलब्ध, पूंजीपति का निवेश होने की जरुरत: डीसी
जिला में उद्योग के लिए 183 एकड़ जमीन का किया चिह्नित
जामताड़ा : ग्लोगल इंवेस्टर्स समिट को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई है. बुधवार का समाहरणालय में डीसी रमेश कुमार दूबे ने प्रेस कांफ्रेंस कर तैयारी की जानकारी दी. डीसी श्री दूबे ने कहा कि जामताड़ा जिला में उद्योग के लिए जमीन उपलब्ध है. जिला में पूंजीपति का निवेश होने की जरूरत है. जामताड़ा जिला में इंवेस्टर आने की कई संभावनाएं हैं क्योंकि जिला में सड़क, रेल लाइन, पानी सहित अन्य सुविधा के साथ ही जमीन भी उपलब्ध है.
नये उद्योग को स्थापित करने के लिए जमीन चयन कर राज्य सरकार को दिया जा चुका है. जिला प्रशासन को इंवेस्टर का इंतजार है. जामताड़ा जिला के 9 इंवेस्टर ने ऑन लाइन आवेदन किया है. कहा : गुरुवार को रांची के खेलगांव में होने वाले समिट को नगर भवन में प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया जायेगा. मौके पर एसी विधानचंद्र चौधरी, एसडीओ नवीन कुमार, सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी प्रतिभा कुजूर मौजूद थे.
जिले में संभावनाएं
खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, कृषि आधारित उद्योग, बांस आधारित उद्योग, लघु खनिज आधारित टाईल्स एवं मार्बल उद्योग, पत्थर उद्योग, कोयला उत्खनन उद्योग की संभवनाए हैं.
ये उद्योग हैं स्थापित
मिहिजाम वनस्पति लिमिटेड, अंजनी एलाइंस फैरो लिमिटेड, गोपाल बिस्कुट फैक्ट्री, आनंद लाउजेंस फैक्ट्री, छपौली राइस मिल, रामेश्वरा राईस मिल, जीनमाता राइस मिल, रानीसति राइस मिल जिला स्थापित है.
अब तक नो उद्यमी कर चुके हैं ऑनलाइन आवेदन
नगर भवन में होगा इनवेस्टर्स समिट का सीधा प्रसारण
16 फरवरी को सीधा प्रसारण कार्यक्रम नगर भवन में प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया जायेगा. जिसमें शहर के व्यवसायी, बुद्धिजीवी सहित अन्य गणमान्य लोग भाग लेंगे. यदि निवेशकों द्वारा जिला में उद्योग स्थापित करने के जमीन चिन्हित हो जाते है तो जिला प्रशासन द्वारा तुरंत संपर्क स्थापित किया जा सकता है. वहीं डीसी रमेश कुमार दूबे, एसी विधान चंद्र चौधरी, एसडीओ नवीन कुमार ने बुधवार शाम को नगर भवन का जायजा लिया.
जिला में उद्योग स्थापित के लिए प्रशासन ने 183 एकड़ जमीन किया चिह्नित
जिला में उद्योग स्थापित करने के लिए कुल 183 एकड़ जमीन चिह्नित किया गया है. जामताड़ा अंचल के पंजनिया मौजा में 100 एकड़ जमीन चिह्नित किया गया है. वहीं करमाटांड़ अंचल के सहजपुर मौजा में 6 एकड़ तथा नवाडीह मौजा में 5 एकड़ जमीन चिह्नित किया है. नारायणपुर अंचल के रामपुर मौजा में 6 एकड़, हरिहरपुर मौजा में
10 एकड़, शहरपुर मौजा में 10 एकड़ तथा बादलपुर मौजा में 6 एकड़ जमीन चिह्नित किया है. नाला अंचल के सालुका मौजा में 15 एकड़ जमीन चिह्नित किया है. कुंडहित अंचल में करंगापाड़ा मौजा में 10 एकड़ जमीन चिह्नित किया है. वहीं फतेहपुर अंचल के धसनियां मौजा में 15 एकड़ पुरातन पतित जमीन चिह्नित कर जिला प्रशासन द्वारा राज्य सरकार को निवेशकों के लिए दिया जा चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >