90 प्रतिशत बच्चों को पिलायें पोलियो ड्रॉप : एमओआइसी

पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर सीएचसी नारायणपुर में सोमवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन हुआ.

नारायणपुर. पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर सीएचसी नारायणपुर में सोमवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन हुआ. डब्ल्यूएचओ पर्यवेक्षक विश्वदीपन बासुली, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एके सिंह ने सुपरवाइजर एवं वैक्सीनेटर को 8 दिसंबर से चलने वाले तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने को कहा. एमओआइसी ने बताया कि पहला दिन 8 दिसंबर को बूथों पर कम से कम 80 से 90 प्रतिशत तक के 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलानी है. इसके बाद छुटे हुए बच्चों को चिह्नित कर 9 एवं 10 दिसंबर को डोर टू डोर जाकर पोलियो की दवा पिलानी है. मौके पर सरोदी हेंब्रम, जोसफीना टुडू, बसंती मुर्मू, नुर मोहम्मद, बेबी पुष्पा, सरस्वती टुडू, लक्ष्मण कुमार, गीता देवी, सोनामुनी सोरेन, हमीदा खातून, यासमून बीबी आदि मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >