आदिवासियों का हक छीनना चाहती सरकार

नाला : पालपुर स्थित कॉमरेड विमल कांति घोष के आवास पर भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक परेश मंडल की अध्यक्षता में हुई. बैठक में रघुवर सरकार द्वारा एसपीटी तथा सीएनटी एक्ट में छेड़छाड़ के विरोध में एवं विभिन्न तानाशाही मुद्दों के विरोध में 13 नवंबर को राजभवन घेराव की तैयारी पर विशेष […]

नाला : पालपुर स्थित कॉमरेड विमल कांति घोष के आवास पर भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक परेश मंडल की अध्यक्षता में हुई. बैठक में रघुवर सरकार द्वारा एसपीटी तथा सीएनटी एक्ट में छेड़छाड़ के विरोध में एवं विभिन्न तानाशाही मुद्दों के विरोध में 13 नवंबर को राजभवन घेराव की तैयारी पर विशेष चर्चा की गयी. इस अवसर पर जिला सचिव कन्हाई माल पहाड़िया ने कहा कि यह वर्तमान भाजपा सरकार सभी दृष्टिकोणों से विफल साबित हो रही है.
इसी सरकार के संरक्षण में बड़कागांव में गोलीकांड तथा साइको में आदिवासी की हत्या कांड जैसे निर्मम हत्या की गयी. उन्होंने कहा कि सीएनटी व एसपीटी एक्ट आदिवासी और मूलवासी की कवच है. जिसे तानाशाही पूर्वक सरकार छीनना चाहती है. उन्होंने कहा कि सरकार के इस घिनौने कार्यों तथा अन्य गतिविधियों की जानकारी हमें गांव की ओर चले अभियान के तहत गांव-गांव जाकर लोगों को अवगत कराना है. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून के तहत कल कारखाने तथा अन्य औद्योगिक प्रतिष्ठान खोले तथा नाला क्षेत्र पूर्णरुपेण बांग्ला भाषी क्षेत्र है. सरकार विद्यालयों में बांग्ला पाठय पुस्तिका के साथ बांग्ला पढ़ाई प्रारंभ करें. उन्होंने कहा कि भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी ऐसे किसान मजदूर विरोधी को कतई बरदास्त नहीं कर सकती.
उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार पारा शिक्षकों के साथ भी अन्याय कर नहीं है. कहा : सरकार को सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार समान कार्य समान वेतन के तहत उनकी मांगें मानकर हड़ताल को खत्म करें. जिला कार्यकारिणी की बैठक में जिला सचिव कन्हाई माल पहाड़िया के अलावे, गया प्रसाद पाल, हीरालाल माजी, कालीपद राय, आयेन माजी, विमल कांति घोष, गौर रवानी, महादेव हांसदा, सेनापति मुर्मू, मृत्युंजय तिवारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >