जल्द जमा करें पीएम आवास योजना की सूची: बीडीओ

फतेहपुर : तेहपुर प्रखंड सभागार में बीडीओ पंकज कुमार रवि की अध्यक्षता में मनरेगा, इंदिरा आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर समीक्षा बैठक की गयी. बैठक में प्रखंड के सभी पंद्रह पंचायतों में चल रहे योजनाओं की बारी बारी से समीक्षा की गयी. बैठक में निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभुको का चयन […]

फतेहपुर : तेहपुर प्रखंड सभागार में बीडीओ पंकज कुमार रवि की अध्यक्षता में मनरेगा, इंदिरा आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर समीक्षा बैठक की गयी. बैठक में प्रखंड के सभी पंद्रह पंचायतों में चल रहे योजनाओं की बारी बारी से समीक्षा की गयी.
बैठक में निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभुको का चयन कर खाता संख्या, आधार नंबर, मोबाइल नंबर जल्द से जल्द जमा करें, मनरेगा योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि अबतक मनरेगा के मजदूरों का शत प्रतिशत बैंक खाता नहीं खोला गया है. उसे अविलंब खोलकर जमा करें नहीं तो कार्रवाई की जायेगी. इंदिरा आवास की समीक्षा करते हुए कहा कि जल्द से जल्द अपूर्ण इंदिरा आवास को पूर्ण करें तथा रिपोर्ट जमा करें. बैठक में कई निर्देश दिये गये. इस मौके पर बीपीओ धनेश्वर राम, जेई सहदेव टुडू, उत्तम शर्मा, सुशील पंडित, पंस मुंशी मुर्मू, रोजगार सेवक सर्वरंजन, मोबीन अंसारी, राजकिशोर झा सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >