प्रशासन ने अवैध कोयले के मुंहाने को डोजरिंग कर किया बंद

नाला : मंगलवार को पूर्वांचल स्थित बंद पड़े अवैध कोयले के मुंहाने को पुलिस प्रशासन तथा कोलयरी प्रबंधन के सहयोग से डोजरिंग किया गया. इस छापामारी अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूज्य प्रकाश, जिला खनन पदाधिकारी भोलानाथ हरिजन, जिला परिवहन पदाधिकारी महेंद्र मांझी, इंस्पेक्टर धनंजय सिंह, थाना प्रभारी मंगल कुजूर आदि पुलिस बल शामिल थे. […]

नाला : मंगलवार को पूर्वांचल स्थित बंद पड़े अवैध कोयले के मुंहाने को पुलिस प्रशासन तथा कोलयरी प्रबंधन के सहयोग से डोजरिंग किया गया. इस छापामारी अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूज्य प्रकाश, जिला खनन पदाधिकारी भोलानाथ हरिजन, जिला परिवहन पदाधिकारी महेंद्र मांझी, इंस्पेक्टर धनंजय सिंह, थाना प्रभारी मंगल कुजूर आदि पुलिस बल शामिल थे.
ज्ञात हो कि प्रशासन द्वारा पलास्थली क्षेत्र के करीब दर्जनों माइंस तथा कुआं को ध्वस्त एवं समतलीकरण किया गया. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूज्य प्रकाश ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में अवैध उत्खनन को बढ़ावा नहीं दिया जायेगा. कहा : इसके पूर्व भी प्रशासन द्वारा वन क्षेत्रों में डोजरिंग किया गया था तथा भविष्य में भी लगातार जारी रहेगी. अवैध कोयला श्रोतों पर हमेशा कार्रवाई की जा रही है ताकि इन क्षेत्रों में अवैध कारोबार नहीं पनप सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >