बीडीओ ने की मनरेगा कर्मियों के साथ बैठक

नाला : प्रखंड सभागार में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक बीडीओ ज्ञानशंकर जायसवाल की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में सभी पंचायतों के पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, जनसेवक तथा सअ तथा कनीय अभियंता की उपस्थिति में पंचायत वार समीक्षा की गयी. इस दौरान हमारी योजना हमारा विकास के तहत पंचायत कार्यकारिणी की बैठक की कार्यवाही […]

नाला : प्रखंड सभागार में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक बीडीओ ज्ञानशंकर जायसवाल की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में सभी पंचायतों के पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, जनसेवक तथा सअ तथा कनीय अभियंता की उपस्थिति में पंचायत वार समीक्षा की गयी. इस दौरान हमारी योजना हमारा विकास के तहत पंचायत कार्यकारिणी की बैठक की कार्यवाही की समीक्षा की गयी.

बीडीओ ने सभी पंचायत सचिव, रोसे को सक्रिय मजदूरों का बैंक खाता, जॉब कार्ड सत्यापन करने तथा संयुक्त खाता को एकल खाता में परिवर्तन करने का निर्देश दिया. मौके पर जीपीएस अनिल कुमार, सअ निखील प्रसाद साहा, सहित सभी पंचायत सचिव, रोजगार सेवक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >