खरना आज, पहला अर्घ्य कल

छठ महापर्व . लोगों ने प्रसाद के रूप में ग्रहण किया कद्दू भात जामताड़ा : आस्था का महापर्व छठ पूजा नहाय खाय के साथ शुक्रवार को प्रारंभ हो गया. छठ व्रती भगवान भास्कर का स्मरण कर कद्दू भात का सेवन किया. इस दौरान श्रद्धालु को भी प्रसाद के रुप में वितरण किया गया. शनिवार को […]

छठ महापर्व . लोगों ने प्रसाद के रूप में ग्रहण किया कद्दू भात

जामताड़ा : आस्था का महापर्व छठ पूजा नहाय खाय के साथ शुक्रवार को प्रारंभ हो गया. छठ व्रती भगवान भास्कर का स्मरण कर कद्दू भात का सेवन किया. इस दौरान श्रद्धालु को भी प्रसाद के रुप में वितरण किया गया. शनिवार को छठ व्रती खरना करेंगें और रविवार को अस्ताचल गामी भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य देंगे तथा सोमवार को उदयीमान भगवान को अर्घ्य देगें. छठ पूजा को लेकर पूरे शहर में छठी मइया के गीत से सराबोर हो गया है. बाजार में भी काफी भीड़ देखी जा रही है.
बाजार में रही भीड़
छठ महापर्व के लिए खरीदारी को दिन भर बाजार में भीड़ लगी रही. जगह जगह फलों की दुकानें लगायी गयी थी. नारियल का बाजार विशेष कर शहर में सजा रहा. हालांकि इस बार सभी फल पहले की अपेक्षाकृत महंगे हैं. लेकिन फिर भी इस महंगाई पर आस्था पूरी तरह भारी रहा. लोगों ने जमकर खरीदारी की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >