वाहनों के कागजातों की हुई जांच

वाहनों के कागजातों की जांच करतीं महिला पुलिस पदाधिकारी. जामताड़ा : छठ पूजा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन द्वारा वाहन जांच अभियान तेज कर दिया गया है. शुक्रवार को शहर के टावर चौक पर वाहन जांच अभियान चलाया गया. जांच के दौरान दो चक्का वाहन संबंधित कागजात, हेलमेट एवं डिक्की की जांच की गयी. बता दें […]

वाहनों के कागजातों की जांच करतीं महिला पुलिस पदाधिकारी.

जामताड़ा : छठ पूजा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन द्वारा वाहन जांच अभियान तेज कर दिया गया है. शुक्रवार को शहर के टावर चौक पर वाहन जांच अभियान चलाया गया. जांच के दौरान दो चक्का वाहन संबंधित कागजात, हेलमेट एवं डिक्की की जांच की गयी. बता दें कि नगर थाना प्रभारी रवींद्र कुमार सिंह स्वयं अपने स्तर से वाहन जांच अभियान का देखरेख कर रहे थे.
इस संबंध में थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश अनुसार उक्त अभियान चलाया जा रहा है. जांच के दौरान बिना कागजात वाले वाहन को जब्त कर थाना लाया गया.
एसपी के निर्देश पर पुलिस प्रशासन ने चलाया अभियान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >